Posts

Showing posts from November, 2020

दिल्ली, महाराष्ट्र- पश्चिम बंगाल में सर्वाधिक मौतें

Image
  Today latest news hindi दिल्ली, महाराष्ट्र- पश्चिम बंगाल में सर्वाधिक मौतें देश के विभिन्न हिस्सों में पिछले 24 घंटों के दौरान 482 मरीजों की कोरोना वायरस की वजह से मौत हुयी, जिनमें से सर्वाधिक मौतें दिल्ली, महाराष्ट्र् तथा पश्चिम बंगाल में हुयी हैं। इस दौरान दिल्ली में जहां कोविड-19 की वजह से 108 मरीजों की मृत्यु हुयी, वहीं महाराष्ट्र में 80 तथा पश्चिम बंगाल में 48 मरीजों ने दम तोड़ा। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से मंगलवार सुबह जारी आंकड़ों के अनुसार पिछले 24 घंटों में 31,118 नए मामले सामने आए और संक्रमितों की संख्या करीब 94.62 लाख हो गयी। वहीं स्वस्थ होने वालों की संख्या 88.89 लाख से अधिक हो गयी है, जबकि 482 और मरीजों की मौत के साथ ही मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 1,37,621 हो गया है। देश में वर्तमान में कोरोना के सक्रिय मामलों की संख्या 4.35 लाख है। स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से आज जारी आंकड़ों के अनुसार देश के विभिन्न राज्यों एवं केन्द्र शासित प्रदेशों में कोरोना संक्रमितों की संख्या इस प्रकार है: राज्य…………………सक्रिय……..स्वस्थ……मौत अंडमान-निकोबार—99——–4550——- 61 आ...

लव जिहाद कानून से बेरोजगारी और गरीबी खत्म हो तो हमें कोई दिक्कत नहीं- दिग्विजय

Image
  Aaj ki khabre लव जिहाद कानून से बेरोजगारी और गरीबी खत्म हो तो हमें कोई दिक्कत नहीं- दिग्विजय मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने लव जिहाद को लेकर कहा है कि यदि इससे बेरोजगारी, पिछड़ापन और गरीबी खत्म हो जाए तो हमें दिक्कत नहीं। श्री सिंह ने एक निजी कार्यक्रम में भोपाल से पन्ना जाते समय कल रात दमोह में भाजपा सरकार पर प्रमुख मुद्दों से ध्यान भटकाने का आरोप लगाते हुए कहा कि आज जो समस्याएं हैं, सरकार उन पर क्यों ध्यान नहीं दे रही है। उन्होंने कोरोना वैक्सीन के मध्यप्रदेश में लोगों पर होने वाले परीक्षण पर कहा कि इसमें प्रोटोकाल का पालन होना चाहिए। सरकार को जल्दबाजी नहीं करना चाहिए। यदि कोई दुष्प्रभाव हुआ तो जिम्मेदारी किसकी होगी। किसान आंदोलन पर उन्होंने कहा कि किसान अपनी मूलभूत सुविधाओं की मांग कर रहे हैं। भाजपा को इसमें चर्चा करनी थी। इस कानून से बड़े लोगों और मल्टीनेशनल स्तर के लोगों को लाभ पहुंचाया जा रहा है, इसलिए किसान आंदोलन कर रहे हैं। यदि कानून लाने के पहले ही सरकार किसानों से चर्चा कर लेती, तो यह स्थिति क्यों बनती। श्री सिंह ने उपचुनाव के परिणामों के संबंध में कह...

किसानो के खिलाफ षडयंत्र रचने वाली भाजपा होगी खत्म : अखिलेश

Image
  Breaking news india किसानो के खिलाफ षडयंत्र रचने वाली भाजपा होगी खत्म : अखिलेश विपक्ष पर किसानो को भ्रमित करने के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आरोप पर पलटवार करते हुये समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि कृषि कानून की आड़ में जमीन हड़पने की साजिश को अन्नदाता अच्छे से समझता है और किसान भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार काे उखाड़ फेकेंगा। श्री यादव ने मंगलवार को ट्वीट किया “ आय दोगुनी करने का जुमला देकर कृषि क़ानून की आड़ में किसानों की ज़मीन हड़पने का जो षडयंत्र है वो हम खेती-किसानी करनेवाले अच्छे से समझते है. हम अपने किसान भाइयों के साथ हमेशा की तरह संघर्षरत हैं, जिससे एमएसपी, मंडी व कृषि की सुरक्षा करनेवाली संरचना बची-बनी रहे। भाजपा अब ख़त्म।” गौरतलब है कि श्री मोदी ने सोमवार को अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी में विपक्ष पर नये कृषि कानून को लेकर किसानो को भ्रमित करने का आरोप लगाते हुये कहा था कि दशकों तक किसानों के साथ लगातार छल करने वाले आशंकाओं के आधार पर भ्रम फैलाने की साजिश रच रहे है हालांकि उनकी सच्चाई देश के सामने आ रही है। Stay connected with  khaberaajk...

विधानसभा कर्मचारियों के लिए आवासों का भूमिपूजन

Image
  Breaking news hindi today विधानसभा कर्मचारियों के लिए आवासों का भूमिपूजन मध्यप्रदेश विधानसभा के सामयिक अध्यक्ष रामेश्वर जर्मा ने आज यहां विधायक विश्रामगृह परिसर में विधानसभा एवं राजधानी परियोजना प्रशासन में कार्यरत कर्मचारियों के निवास के लिए प्रस्तावित 40 आवासों के निर्माणकार्य का भूमिपूजन किया। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार इस अवसर पर विधानसभा के प्रमुख सचिव ए.पी सिंह, राजधानी परियोजना प्रशासन के अधिकारी जवाहर सिंह, स्थानीय पार्षद दिनेश यादव और विधानसभा सचिवालय के अधिकारी तथा अन्य व्यक्ति मौजूद थे। श्री सिंह ने बताया कि कर्मचारियों के लिए नवीन आवासों का निर्माण दो एकड़ क्षेत्र में किया जा रहा है। यहाँ तृतीय एवं चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों के लिए 20 एच टाइप एवं 20 आई टाइप आवासों का निर्माण किया जाएगा। आवासों के लिए 4 ब्लाक निर्मित किए जाएंगे। एक ब्लाक में 10 आवास रहेंगे। Stay connected with  khaberaajki.com  for daily news updates.

अमिताभ ने एक फिल्म नहीं बनने पर जताया अफसोस

Image
  Hindi news in today Amitabh expressed regret over not making a film बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन ने एक फिल्म के नहीं बन पाने पर अफसोस जताया है। अमिताभ बच्चन को फिल्म इंडस्ट्री में आये हुये पांच दशक हो गये हैं और इस दौरान उन्होंने कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया है। उन्होंने एक फिल्म में काम न कर पाने का अफसोस जताया है। अमिताभ ने इंस्टाग्राम पर अपनी एक थ्रोबैक फोटो शेयर की है जिसमें फिल्म से उनका लुक नजर आ रहा है। अमिताभ ने तस्वीर के साथ कैप्शन में लिखा, “वो फिल्म जो कभी नहीं बनी। फोटोशूट हो गया, टाइटल मिल गया और मुझे फिल्म के लिए लुक भी मिल गया लेकिन इसके बाद भी ये फिल्म नहीं बन सकी, दुखद।” अमिताभ की आने वाली फिल्मों में अयान मुखर्जी की फिल्म ब्रह्मास्त्र, इमरान हाशिमी के साथ फिल्म चेहरे और झुंड शामिल है। अमिताभ इन दिनों कौन बनेगा करोड़पति का 12वां सीजन होस्ट कर रहे हैं। Stay connected with  khaberaajki.com  for daily news updates.

फिल्म ‘अपने’ का सीक्वल बनायेंगे सनी देओल

Image
  Bollywood movies Sunny Deol will make a sequel film Apne बॉलीवुड के माचो मैन सनी देओल(Sunny Deol)पने पिता धर्मेन्द्र और भाई बॉबी देओल के साथ सुपरहिट फिल्म अपने का सीक्वल बनाने जा रहे हैं। सनी देओल ने फ़िल्म की घोषणा करते हुए ट्वीट किया, “बाबाजी के आशीर्वद और आपके प्यार की वजह से आज हम वापस एक साथ नज़र आएंगे। अपने पिता, भाई और इस बार बेटे के साथ काम करने का मौक़ा मिलने पर ख़ुद को ख़ुशनसीब मानता हूं। अपने 2 अगले साल दीवाली पर सिनेमाघरों में आएगी। ” धर्मेंद्र ने भी ट्वीट करके यह जानकारी अपने फैंस के साथ साझा की थी कि अपने 2 लेकर आ रहे हैं। धर्मेंद्र ने लिखा, “आपके आशीर्वाद और शुभकामनाओं के साथ, हमने अपने 2 बनाने का फ़ैसला किया है।” ख़ास बात यह है कि इस बार देओल फैमिली की तीसरी पीढ़ी यानी सनी देओल के बेटे करण देओल भी स्टार कास्ट का हिस्सा होंगे। गौरतलब है कि फिल्म अपने 2 को अनिल शर्मा निर्देशित कर रहे हैं, जिन्होंने 2007 में प्रदर्शित अपने को भी निर्देशित किया था। इस फ़िल्म के ज़रिए धर्मेंद्र, सनी और बॉबी देओल पहली बार किसी फ़िल्म में एक साथ आये थे। अपने का निर्माण भी धर्मेंद्र ने ही...

ईरान की संसद ने परमाणु गतिविधियों को बढ़ाने वाले बिल को दी मंजूरी

Image
  Breaking news live Iran’s parliament approved the bill to increase nuclear activities ईरान की संसद ने देश के परमाणु कार्यक्रम को गति प्रदान करने के मद्देनजर एक बिल पारित किया है जिसमें ईरान पर लगे प्रतिबंधों को हटाने की रणनीति का भी उल्लेख किया गया है। ईरान की संसदीय समिति के प्रवक्ता अबुलफजल एमोई ने इस बात की घोषणा की है। ईरानी संसद की राष्ट्रीय सुरक्षा एवं विदेश नीति समिति ने रविवार को इस बिल पर विस्तार से चर्चा की और इसके तीन प्रावधानों को स्वीकृति दे दी। संसद में इस बिल का 232 सदस्यों ने समर्थन किया जबकि केवल 14 ने इसका विरोध किया। ईरान के शीर्ष परमाणु वैज्ञानिक मोहसीन फखरीजादेह की हत्या के बाद देश की परमाणु गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए इस बिल को काफी अहम माना जा रहा है। ईरान के दामावंद काउंटी के अबसार्द शहर में शुक्रवार को आधुनिक हथियारों से लैस आतंकवादियों ने वरिष्ठ परमाणु वैज्ञानिक मोहसीन फखरीजादेह की गोली मार कर हत्या कर दी थी। इस बिल के मुताबिक ईरान अपनी यूरेनियम संवर्धन क्षमता को 20 प्रतिशत और उससे अधिक तक बढ़ायेगा। मौजूदा समय में ईरान की यूरेनियम संवर्धन क्षमता चार...

CM Shivraj-शिवराज सोमवार को प्रदेश की जनता को संबोधित करेंगे

Image
  Khabar aaj ki Shivraj will address the people of the state today at 8pm CM Shivraj-मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान आज 30 नवंबर को रात 8:00 बजे महत्वपूर्ण विषय पर प्रदेश की जनता को संदेश देंगे। आधिकारिक जानकारी के अनुसार यह संदेश दूरदर्शन सहित सभी रीजनल चैनल एवं सोशल मीडिया पर भी सीधा प्रसारित होगा। Stay connected with  khaberaajki.com  for daily news updates.

मास्को में एक दिन में कोरोना से 74 लोगों की मौत

Image
  Today’s latest news in hindi 74 died in one due to carono in Russia’s capital city Moscow, वैश्विक महामारी कोरोना वायरस (कोविड-19) से बुरी तरह प्रभावित रूस की राजधानी माॅस्को में पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना के 74 मरीजों की मौत होने से राजधानी में मरने वालों की संख्या 8,902 हो गयी है। मास्को के कोरोना वायरस प्रतिक्रिया केंद्र ने रविवार को एक बयान जारी कर यह जानकारी दी। उन्होंने कहा, “कोरोना वायरस संक्रमण से शहर में और 74 मरीजों की मौत हो गई है जो कोविड-19 के साथ निमोनिया से भी ग्रसित हो गए थे।” इससे एक दिन पहले मास्को में कोरोना के 72 मरीजों की जान गई थी। Stay connected with  khaberaajki.com  for daily news updates.

International breaking news -नाइजीरिया में नरसंहार, 110 लोगों की मौत

Image
  Today latest news hindi A massacre in the northeastern region of Nigeria killed at least 110 people. Those killed include mostly farmers. The officials gave International breaking news -नाइजीरिया के पूर्वोत्तर क्षेत्र में हुए एक नरसंहार में कम से कम 110 लोगों की मौत हो गयी। मारे गए लोगों में अधिकतर किसान शामिल हैं। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी। प्राप्त रिपोर्ट के मुताबिक यह हत्याएं शनिवार को दोपहर से पहले हिंसाग्रस्त बोर्नो प्रांत के मैदुगुरी क्षेत्र के नजदीक कोशोबे नामक एक गांव में हुईं। इसमें प्रमुख रूप से गांव के किसानों को निशाना बनाया गया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक मोटरसाइकिलों पर सवार कुछ बंदूकधारियों ने खेतों में काम कर रहे पुरुष एवं महिला किसानों पर हमला कर दिया। इस हमले के बाद कई महिलाओं का अपहरण भी कर लिया गया। अभी तक किसी भी आतंकवादी समूह ने इस हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है। नाइजीरिया में आम तौर पर बोको हराम और इस्लामिक स्टेट इन वेस्ट अफ्रीका (आईएसडब्ल्यूएपी) नामक संगठन हाल के वर्षों में इस प्रकार के हमले किया करता हैं। इस अफ्रीकी क्षेत्र में दोनों आतंकवादी...

अफगानिस्तान में हिंसक झड़पों में 30 तालिबानी ढेर

Image
  Breaking news hindi today 30 Taliban militants killed in violent clashes in Afghanistan अफगानिस्तान के पूर्वी लाघमन प्रांत में सुरक्षाकर्मियों के साथ हुई झड़पों में तालिबान के छह कमांडरों समेत 30 आतंकवादियों की मौत हो गयी जबकि 17 अन्य घायल हो गए। अफगान सेना की पूर्वी कमान 201 सेलाब कार्प्स ने रविवार को एक वक्तव्य जारी कर यह जानकारी दी। अफगान सेना के मुताबिक आतंकवादियों ने शनिवार को लाघमन प्रांत के दौलत शाह जिले में सुरक्षाकर्मियों को निशाना बनाकर हमला किया। इसके जवाब में सुरक्षाबलों ने जवाबी कार्रवाई करने के अलावा तालिबान के छह स्थानीय कमांडरों समेत तालिबान की खुफिया इकाई के प्रमुख को गिरफ्तार कर लिया। गौरतलब है कि कतर की राजधानी दोहा में अफगानिस्तान के नेताओं तथा तालिबान के प्रतिनिधिया के बीच सितंबर महीने से ही शांति वार्ता चल रही है लेकिन इसके बावजूद देश में लगातार हिंसा जारी है। Stay connected with  khaberaajki.com  for daily news updates.

Madhya Pradesh -1514 मरीज बढ़े, अब तक 3250 मौतें

Image
  Madhya Pradesh news  -1514 मरीज बढ़े, अब तक 3250 मौतें मध्यप्रदेश में कोरोना संक्रमित मरीजों की बढ़ोतरी की रफ्तार एक बार फिर तेज हो चली है। बीते 24 में 1514 मरीज बढ़े, वहीं अब तक 3250 मरीजों की मौत हो चुकी है। राज्य के स्वास्थ्य विभाग की ओर से रविवार को जारी किए गए बुलेटिन के मुताबिक, आंकड़े बताते हैं कि कुल मरीजों की संख्या बढ़कर दो लाख चार हजार 745 हो गई है। बीते 24 घंटों मंे 1514 मरीज बढ़े हैं। इंदौर में 536 मरीज बढ़ने से कुल मरीजों की संख्या 41626 हो गई है, वहीं भोपाल में 339 मरीज बढ़े और यहां कुल मरीजों का आंकड़ा 31672 हो गया है। राज्य में बीमारी से मरीजों की संख्या भी बढ़ रही है। बीते 24 घंटों में 13 मरीजों की मौत हुई है। अब तक बीमारी से 3250 मरीजों की मौत हो चुकी है। वहीं राज्य में बीते 24 घंटों में 1508 मरीज स्वस्थ हुए। अब तक कुल एक लाख 86 हजार 521 मरीज स्वस्थ हुए हैं। इस समय सक्रिय मरीजों की संख्या 14974 है। Stay connected with  khaberaajki.com  for daily news updates.

Bollywood theme park in Dubai?

Image
  The first Bollywood theam park in Dubai Dubai Bollywood theme park  Explore the World’s first Bollywood themed park through our detailed and informative Dubai theme park guide. From cinematic rides and blockbuster attractions to extravagant live shows, delicious Indian dining and fun shopping; you can dive into and navigate the spectacular world of Bollywood with the help of our simple and easy-to-use theme park guide. “The first Bollywood theme park in the world” dedicated to all things Bollywood! Action, adventure, romance, comedy, music, dance and emotion in Bollywood style. A celebration of Mumbai’s legendary film industry in 5 zones inspired by Bollywood blockbusters, enjoy live entertainment, stage performances and flamboyant cinematic rides in an experience unlike any other. For the first time ever, you will live, learn and experience the kaleidoscopic world of Mumbai’s famous film industry, in the world’s first Bollywood themed park covering 1.7million square feet. S...

सुंदरता का कोई निश्चित रंग रूप आकार नहीं होता ये साबित किया था “मेवेन मिस प्लस साइज़ इंडिया इवेंट ने”

Image
  Khabar aaj ki मेवेन मिस प्लस साइज़ इंडिया इवेंट- 2019 सुंदरता का कोई निश्चित रंग रूप आकार नहीं होता” इस वाक्य को सही साबित करता हुआ प्लस साइज़ इवेंट जिसमें अनेकों शहर के लगभग 800 महिला प्रतिभागियों ने अपनी प्रतिभा साबित करने के लिए ऑडिशन दिया । इनमे से सिर्फ़ 80 उत्कृष्ट ओवर वेट महिला प्रतिभागियों का चयन हुआ। प्रतिभागी जो अपने सामान्य वज़न से अधिक वज़न होने पर भी अपना आत्म विश्वास बनाने में सक्षम साबित हुए एवं समाज को एक गौरवपूर्ण संदेश देने की कोशिश कि की सिर्फ़ कम वज़न व गोरा रंग ही सुंदरता की पहचान नहीं हो सकता बल्कि समाज के हर एक वर्ग की हर एक महिला को उसके आत्मविश्वास व निष्ठा के अनुरूप उसकी कर्मणी तथा सुंदरता की पहचान मिलनी चाहिए। सुंदर शब्द ही भेदभाव की लकीर खींच देता है की कौन सुंदर है और कौन नहीं। लोगों के आत्मविश्वास को क्षति पहुँचाने के लिए ये अकेला शब्द ही काफ़ी है। इसी उभरते भेदभाव और ऊँच नीच को देखते हुए हरदीप अरोरा(Hardeep Arora) ने सुनियोजित तरीक़े से मेवेन प्रोडक्शन के साथ उनके दिशानिर्देशो का पालन करते हुए इस बड़े कार्यक्रम को अंजाम तक पहुँचाया। ध्यान देने वाली ...

पुरुष राष्ट्रीय हॉकी शिविर एक सप्ताह पहले 12 दिसंबर को समाप्त होगा

Image
  Latest sports news पुरुष राष्ट्रीय हॉकी शिविर एक सप्ताह पहले 12 दिसंबर को समाप्त होगा बेंगलुरु के भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) केंद्र में चल रहा पुरुषों का राष्ट्रीय हॉकी शिविर समापन की मूल तिथि के स्थान पर एक सप्ताह पहले 12 दिसम्बर को समाप्त होगा। पहले यह शिविर 18 दिसम्बर को समाप्त होना था। शिविर को निर्धारित समय से पहले समाप्त करने की सिफारिश पुरुष सीनियर हॉकी टीम के मुख्य कोच ने की थी। चार महीने के निरंतर शिविर के बाद खिलाड़ियों को 12 दिसंबर 2020 से 5 जनवरी 2021 तक तीन सप्ताह का लंबा विश्राम मिलेगा। इस तीन सप्ताह के विराम के दौरान एथलीटों के लिये एक व्यापक शक्ति और कंडीशनिंग कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। पुरुष सीनियर टीम के मुख्य कोच और वैज्ञानिक सलाहकार इस कार्यक्रम में शामिल होंगे। भारतीय पुरुष हॉकी टीम इस साल अगस्त से साई के बेंगलुरु केंद्र में प्रशिक्षण ले रही है क्योंकि मार्च में राष्ट्रव्यापी लॉकडाउन के बाद खेल गतिविधियों को फिर से शुरू किया गया था। कोरोना वायरस महामारी के कारण राष्ट्रव्यापी तालाबंदी हुई थी। टीम अगले साल होने वाले टोक्यो ओलंपिक खेलों के लिए पहले ही क्वालीफा...

पाकिस्तान टीम छह सदस्य कोरोना की चपेट मे

Image
  Today’s sports news पाकिस्तान टीम छह सदस्य कोरोना की चपेट मे न्यूजीलैंड के साथ प्रस्तावित सीरीज के बीच पाकिस्तान क्रिकेट टीम के छह सदस्य कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं। न्यूजीलैंड क्रिकेट ने गुरुवार को इसकी पुष्टि की। बोर्ड रिपोर्ट के अनुसार क्राइस्टचर्च में आईसोलेशन में रह रहे पाकिस्तान के कुछ सदस्यों ने पहले दिन प्रोटोकॉल का उल्लंघन किया था। न्यूजीलैंड और पाकिस्तान के बीच 10 दिसंबर से तीन टी-20 और दो टेस्ट मैचों की सीरीज होनी है। न्यूजीलैंड रवाना होने से पहले लाहौर में पाकिस्तान टीम के सभी सदस्यों का चार बार टेस्ट किया गया था जिसमें सभी का नतीजा नेगेटिव आया था। न्यूजीलैंड क्रिकेट ने बयान जारी कर कहा, “पाकिस्तान के दो सदस्य पहले कोरोना संक्रमित पाए गए जिसके बाद चार नए सदस्य इसकी चपेट में आए हैं। प्रोटोकॉल को देखते हुए इन छह सदस्यों को क्वारेंटीन में रखा गया है। जांच पूरी होने तक पाकिस्तानी टीम की आइसोलेशन में ट्रेनिंग को फिलहाल रोक दिया गया है। लॉकडाउन के कारण दुनियाभर में क्रिकेट गतिविधियां ठप्प होने के बाद पाकिस्तान का यह दूसरा अंतरराष्ट्रीय दौरा है जबकि न्यूजीलैंड की यह ...

पन्ना टाइगर रिजर्व की रेस्क्यू टीम कार्यकुशलता के मामले में मिला प्रथम स्थान

Image
  Aaj ki khabre पन्ना टाइगर रिजर्व की रेस्क्यू टीम कार्यकुशलता के मामले में मिला प्रथम स्थान मध्यप्रदेश के पन्ना टाइगर रिजर्व की रेस्क्यू टीम कार्यकुशलता के मामले में सबसे बेहतर है। पन्ना टाइगर रिजर्व के सूत्रों ने बताया कि कान्हा टाइगर रिजर्व में 23 से 25 नवंबर ……………….. तक आयोजित कार्यशाला में प्रदेश के पांचों टाइगर रिजर्व, सभी सेंचुरी और वन मंडलों के रेस्क्यू स्क्वायड शामिल हुए और अपना प्रेजेंटेशन दिया, जिसमें पन्ना टाइगर रिजर्व की रेस्क्यू टीम को प्रथम स्थान मिला है। इसमें वन विहार भोपाल को दूसरा और पेंच एवं संजय टाइगर रिजर्व को संयुक्त ……….रूप से तीसरा स्थान प्राप्त हुआ है। 25 नवंबर को यहां आयोजितसमारोह में पन्ना टाइगर रिजर्व के वन्य प्राणी चिकित्सक डॉ संजीव कुमार गुप्ता ने अपनी टीम की ओर से ट्रॉफी प्राप्त की है। बाघ पुनर्स्थापना योजना को मिली शानदार कामयाबी के कारण पन्ना टाइगर रिजर्व ने देश और दुनिया में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। वर्ष 2009 में पन्ना टाइगर रिजर्व बाघ विहीन हो गया था तब यहां बाघों को फिर से आबाद करने के लिए बाघ पुनर्स्थापना योजना के तहत कान्हा एवं बांधवगढ़ से द...