अफगानिस्तान में हिंसक झड़पों में 30 तालिबानी ढेर

 30 Taliban militants killed

Breaking news hindi today
30 Taliban militants killed in violent clashes in Afghanistan

अफगानिस्तान के पूर्वी लाघमन प्रांत में सुरक्षाकर्मियों के साथ हुई झड़पों में तालिबान के छह कमांडरों समेत 30 आतंकवादियों की मौत हो गयी जबकि 17 अन्य घायल हो गए।

अफगान सेना की पूर्वी कमान 201 सेलाब कार्प्स ने रविवार को एक वक्तव्य जारी कर यह जानकारी दी।

अफगान सेना के मुताबिक आतंकवादियों ने शनिवार को लाघमन प्रांत के दौलत शाह जिले में सुरक्षाकर्मियों को निशाना बनाकर हमला किया।

इसके जवाब में सुरक्षाबलों ने जवाबी कार्रवाई करने के अलावा तालिबान के छह स्थानीय कमांडरों समेत तालिबान की खुफिया इकाई के प्रमुख को गिरफ्तार कर लिया।


गौरतलब है कि कतर की राजधानी दोहा में अफगानिस्तान के नेताओं तथा तालिबान के प्रतिनिधिया के बीच सितंबर महीने से ही शांति वार्ता चल रही है लेकिन इसके बावजूद देश में लगातार हिंसा जारी है।

Stay connected with khaberaajki.com for daily news updates.

Comments

Popular posts from this blog

100 crores फीस लेंगे अक्षय कुमार जानिए क्यों

शेयर बाजार शीर्ष पर,सेंसेक्स 227 अंक और निफ्टी 64 अंक उछला

पाकिस्तान ने जिम्बाब्वे से टी-20 सीरीज जीती