विधानसभा कर्मचारियों के लिए आवासों का भूमिपूजन
विधानसभा कर्मचारियों के लिए आवासों का भूमिपूजन
मध्यप्रदेश विधानसभा के सामयिक अध्यक्ष रामेश्वर जर्मा ने आज यहां विधायक विश्रामगृह परिसर में विधानसभा
एवं राजधानी परियोजना प्रशासन में कार्यरत कर्मचारियों के निवास के लिए प्रस्तावित 40 आवासों के निर्माणकार्य का भूमिपूजन किया।
आधिकारिक सूत्रों के अनुसार इस अवसर पर विधानसभा के प्रमुख सचिव ए.पी सिंह,
राजधानी परियोजना प्रशासन के अधिकारी जवाहर सिंह, स्थानीय पार्षद दिनेश यादव और विधानसभा
सचिवालय के अधिकारी तथा अन्य व्यक्ति मौजूद थे।
श्री सिंह ने बताया कि कर्मचारियों के लिए नवीन आवासों का निर्माण दो एकड़ क्षेत्र में किया जा रहा है।
यहाँ तृतीय एवं चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों के लिए 20 एच टाइप एवं 20 आई टाइप आवासों का निर्माण किया जाएगा।
आवासों के लिए 4 ब्लाक निर्मित किए जाएंगे। एक ब्लाक में 10 आवास रहेंगे।
Stay connected with khaberaajki.com for daily news updates.

Comments
Post a Comment