पाकिस्तान टीम छह सदस्य कोरोना की चपेट मे

 पाकिस्तान टीम छह सदस्य कोरोना की चपेट मे

Today’s sports news
पाकिस्तान टीम छह सदस्य कोरोना की चपेट मे

न्यूजीलैंड के साथ प्रस्तावित सीरीज के बीच पाकिस्तान क्रिकेट टीम के छह सदस्य कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं। न्यूजीलैंड क्रिकेट ने गुरुवार को इसकी पुष्टि की।

बोर्ड रिपोर्ट के अनुसार क्राइस्टचर्च में आईसोलेशन में रह रहे पाकिस्तान के कुछ सदस्यों ने पहले दिन प्रोटोकॉल का उल्लंघन किया था। न्यूजीलैंड और पाकिस्तान के बीच 10 दिसंबर से तीन टी-20 और दो टेस्ट मैचों की सीरीज होनी है। न्यूजीलैंड रवाना होने से पहले लाहौर में पाकिस्तान टीम के सभी सदस्यों का चार बार टेस्ट किया गया था जिसमें सभी का नतीजा नेगेटिव आया था।

न्यूजीलैंड क्रिकेट ने बयान जारी कर कहा, “पाकिस्तान के दो सदस्य पहले कोरोना संक्रमित पाए गए जिसके बाद चार नए सदस्य इसकी चपेट में आए हैं। प्रोटोकॉल को देखते हुए इन छह सदस्यों को क्वारेंटीन में रखा गया है। जांच पूरी होने तक पाकिस्तानी टीम की आइसोलेशन में ट्रेनिंग को फिलहाल रोक दिया गया है।

लॉकडाउन के कारण दुनियाभर में क्रिकेट गतिविधियां ठप्प होने के बाद पाकिस्तान का यह दूसरा अंतरराष्ट्रीय दौरा है जबकि न्यूजीलैंड की यह पहली सीरीज है। पाकिस्तान ए की टीम को भी न्यूजीलैंड ए के साथ दो चार दिवसीय मैचों की सीरीज खेलनी है।

Stay connected with khaberaajki.com for daily news updates.

Comments

Popular posts from this blog

100 crores फीस लेंगे अक्षय कुमार जानिए क्यों

शेयर बाजार शीर्ष पर,सेंसेक्स 227 अंक और निफ्टी 64 अंक उछला

पाकिस्तान ने जिम्बाब्वे से टी-20 सीरीज जीती