फ्रांस के पूर्व राष्ट्रपति वालेरी गिस्कर्ड का निधन

 Valerie Giscard passed away

Breaking news live
Former French President Valerie Giscard passed away

यूरोपीय संघ के प्रमुख संस्थापक एवं फ्रांस के पूर्व राष्ट्रपति वालेरी गिस्कर्ड डिएस्टैंग(Valerie Giscard) का बुधवार की रात निधन हो गया।

वह 94 वर्ष के थे। वालेरी गिस्कर्ड डिएस्टैंग फाउंडेशन ने अपने ट्वीट में यह जानकारी दी।

आमतौर पर वीजीई के नाम से मशहूर श्री गिस्कर्ड कुछ समय से बीमार थे।

उन्हें सांस लेने में तकलीफ के कारण गत सितम्बर में अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

बाद में वह नवंबर में फिर अस्पताल में भर्ती हुए।

वह वायरस से भी पीड़ित हो गये थे और कल रात लोइर-एत-चेर स्थित अपने आवास में उन्होंने अंतिम सांस ली।

श्री गिस्कर्ड अंतिम बार 30 सितम्बर 2019 को सार्वजनिक कार्यक्रम में नजर आये थे ,

जब वह पूर्व राष्ट्रपति जैक्यूस चिराक के अंतिम संस्कार में शामिल हुए थे।

Stay connected with khaberaajki.com for daily news updates.


Comments

Popular posts from this blog

100 crores फीस लेंगे अक्षय कुमार जानिए क्यों

शेयर बाजार शीर्ष पर,सेंसेक्स 227 अंक और निफ्टी 64 अंक उछला

पाकिस्तान ने जिम्बाब्वे से टी-20 सीरीज जीती