अमेरिका ने चीन के कपास आयात पर रोक लगाई
America bans China’s cotton imports
अमेरिका ने चीन के झिंजियांग सरकारी संगठन से कपास के आयात पर रोक लगा दी है।
होमलैंड सुरक्षा विभाग (डीएचएस) ने बुधवार को यहां जारी एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा,
“अमेरिका के डिपार्टमेंट ऑफ़ होमलैंड सिक्योरिटी ने बुधवार को घोषणा की कि सभी
अमेरिकी बंदरगाहों पर सीमा शुल्क और सीमा सुरक्षा (सीबीपी) के कर्मचारी, झिंजियांग
उत्पादन और निर्माण कोर द्वारा आने वाले कपास और कपास उत्पादों वाले जहाजों को रोक दे।”
विज्ञप्ति में कहा गया है कि सीमा शुल्क और सीमा सुरक्षा कार्यालय ने श्रमिकों के उत्पीडन की
जानकारी के आधार पर एक्सपीसीसी द्वारा बनाए गए कपास उत्पादों के आयात पर रोक लगाने का निर्देश दिया।
Stay connected with khaberaajki.com for daily news updates.

Comments
Post a Comment