किस एक्ट्रेस ने मारा शम्मी कपूर को झापड़? जानिए
Which actress slapped Shammi Kapoor?
शम्मी कपूर…
जिनकी दिलरुबा थीं गीता बाली, गीता बाली और शम्मी कपूर की पहली मुलाकात का किस्सा बहुत मज़ेदार है,
बात उन दिनों की है जब शम्मी कपूर फिल्मों में नहीं आये थे ,
पाकेट खर्च निकलने के लिए दोस्तों से शर्त लगाने की आदत थी
एक दिन शम्मी ने एक दोस्त से पैसे की शर्त लगा ली की वो उसे गीता बलि से मिला सकते हैं,
उन दिनों गीता बाली बहुत बड़ी स्टार थीं, शम्मी ने जोश में दोस्त से ये भी कह दिया की गीता
से उनका रोमैंस चल रहा है और जल्दी ही वो एक फिल्म में भी साथ में आने वाले है.
दोस्त भी शर्त के बदले पैसे देने को तैयार हो गया,
शम्मी पहुच गए केदार शर्मा की फिल्म के सेट पर,
गीता वही शूटिंग कर रही थी,केदार शर्मा का सारा यूनिट शम्मी को पहचानता था,
सो लोग हाय हेल्लो भी करने लगे, शम्मी की पहली धक् तो जैम गयी,
दोस्त इम्प्रेस हो गया, पता चला गीता अपने मेकअप रूम में है,
दोस्त को मेकअप रूम के बहार खड़ा कर के शम्मी घुस गए…
गीता भी शम्मी को पहचानती थी क्योंकि वो पृथ्वीराज कपूर के बेटे थे और राज कपूर के भाई…
शम्मी ने गीता को बता दिया की एक दोस्त से शर्त लगायी है,
इस लिए जब आप मेकअप रूम से बहार चलिए तो ऐसा लगे की आप मुझे पहले से जानती पहचानती है,
तो मैं शर्त जित जाऊंगा… गीता राज़ी हो गयी, अब जब मेकअप रूम से बाहर निकले,दोस्त तो दंग रह गया,
शम्मी कुछ ज़्यादा ही जोश में आ गए, अपनी धाक् और ज़माने के चक्कर में झट से गीता बाली के हाथ में हाथ डाल दिया,
शम्मी की ये बेतकुल्लफी गीता को बर्दाश्त नहीं हुयी और गीता ने गुस्से में शम्मी के गाल पर एक झापड़ रसीद कर दिया,
और गुस्से में वापस मेकअप रूम में चली गयी
खैर, वक़्त बदला शम्मी स्टार बने, गीता के साथ एक फिल्म में काम किया,
प्यार हो गया, शादी हुयी, शम्मी गीता से बेहद प्यार करते थे,लेकिन भाग्य को मंज़ूर नहीं था,
दोनों का साथ लंबे समय तक नहीं चल सका और गीता दुनिया को अलविदा कह गयी,
शम्मी को जब गीता की मौत की खबर मिली तो वो महबूब स्टूडियो में एक गाने की शूटिंग कर रहे थे ,
फिल्म थी तीसरी मंज़िल।
शूटिंग रुक गयी, गीता की जुदाई में शम्मी बुरी तरह टूट गए, कहीं दिल नहीं लग रहा था,
और इधर हर रोज़ प्रोड्यूसर का शंटिंग रुकने से नुक्सान हो रहा था,
प्रोड्यूसर का नुक्सान न हो इसके लिए शम्मी ने गमगीन होते हुए भी शूटिंग शुरू की थी,
#जावेद अहमद
Stay connected with khaberaajki.com for daily news updates.

Comments
Post a Comment