MLA विधायक शाहनवाज ने भाई सरफराज पर लगाया जान से मारने की धमकी देने का आरोप

 विधायक शाहनवाज

khabar aaj ki
विधायक शाहनवाज ने भाई सरफराज पर लगाया जान से मारने की धमकी देने का आरोप

बिहार में ‘सीमांचल का गांधी’ कहे जाने वाले स्व.तस्लीमुद्दीन के छोटे बेटे और अररिया जिले के जोकीहाट से नवनिर्वाचित विधायक शाहनवाज आलम ने अपने बड़े भाई एवं पूर्व सांसद सरफराज आलम पर उन्हें जान से मारने की धमकी देने और परिवार के सदस्यों के साथ दुर्व्यवहार करने का आरोप लगाया है।

पुलिस सूत्रों ने सोमवार को यहां बताया कि जोकीहाट विधानसभा क्षेत्र से ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल-मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) के टिकट पर

चुनाव जीते शाहनवाज आलम ने अपने बड़े भाई सरफराज आलम पर उन्हें जान से मारने की धमकी देने और उनके परिवार की महिला सदस्यों के साथ

बदसलूकी किये जाने की सूचना जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (एसडीपीओ) और संबंधित थाने को दी। उनकी इस शिकायत

पर एसडीपीओ पुष्कर कुमार ने दल-बल के साथ मौके पर पहुंचकर छानबीन की।

सूत्रों ने बताया कि विधायक शाहनवाज आलम की पत्नी गजाला खातून ने इस संबंध में अपने जेठ सरफराज आलम समेत 15 लोगों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई है।

दर्ज प्राथमिकी में कहा गया है कि रविवार की रात करीब नौ बजे वह अपनी सास अख्तरी बेगम (तसलीमुद्दीन की पत्नी) एवं बेटी के साथ दरवाजे पर टहल रही थी। इस दौरान अचानक तेजी से तीन वाहन पहुंचे, जिसमें श्री सरफराज आलम सहित 15 लोग सवार थे। वे सभी बाहर आए और उन्हें गंदी-गंदी गालियां देने लगे। इस बीच उनलोगों ने एक कमरे का ताला तोड़ दिया। इसके बाद उनके पति शाहनवाज आलम को जान मारने की धमकी देने लगे।
सं सूरज शिवा

Stay connected with khaberaajki.com for daily news updates.

Comments

Popular posts from this blog

100 crores फीस लेंगे अक्षय कुमार जानिए क्यों

शेयर बाजार शीर्ष पर,सेंसेक्स 227 अंक और निफ्टी 64 अंक उछला

पाकिस्तान ने जिम्बाब्वे से टी-20 सीरीज जीती