Chhat Ghat-बिहार: छठ घाट पर हर्ष फायरिंग में 5 घायल

 Chhat Ghat

Breaking news live
Bihar: 5 injured in firing on Chhat Ghat

Chhat Ghat-बिहार के सारण जिले के मांझी थाना क्षेत्र में शुक्रवार की शाम लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा की संध्या पर अघ्र्य के दौरान एक छठ घाट पर हर्ष फायरिंग की घटना में पांच लोग घायल हो गए। घायलों में दो की हालत गंभीर बताई जा रही है।

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि मांझी थाना क्षेत्र के मुबारकपुर गांव में छठ घाट पर सभी व्रती अस्ताचलगामी भगवान भास्कर को अघ्र्य देने के कार्यक्रम में व्यस्त थे, तभी एक युवक ने अति उत्साह में अवैध हथियार से गोलीबारी प्रारंभ कर दी। इसी दौरान एक गोली मिस कर गई और और पांच लोगों को जा लगी।

इस घटना के बाद घाट पर अफरातफरी की स्थिति उत्पन्न हो गई। मांझी के थाना प्रभारी नीरज कुमार ने बताया कि घटना का वीडियो भी वायरल हो रहा है।

वीडियो से गोली चलाने वाले की पहचान कर ली गई है, जिसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। उन्होंने बताया कि घायलों को इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। घायलों में दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

Stay connected with khaberaajki.com for daily news updates.

Comments

Popular posts from this blog

100 crores फीस लेंगे अक्षय कुमार जानिए क्यों

शेयर बाजार शीर्ष पर,सेंसेक्स 227 अंक और निफ्टी 64 अंक उछला

पाकिस्तान ने जिम्बाब्वे से टी-20 सीरीज जीती