Breaking news-आज महाराष्ट्र पुलिस ने Arnab Goswami को किया गिरफ्तार जानिए वजह

 Breaking news Maharashtra Police arrested Arnab Goswami

Breaking news hindi today
Maharashtra Police arrested Arnab Goswami, know the reason

Breaking news-महाराष्ट्र पुलिस (Maharashtra police)की रायगढ़ यूनिट ने बुधवार की सुबह रिपब्लिक टीवी(Republic TV) के मालिक और मुख्य संपादक अर्नब गोस्वामी के घर पर छापा मारा और उन्हें आत्महत्या के लिए उकसाने के एक मामले में गिरफ्तार कर लिया। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी सचिन वैज ने कहा कि गोस्वामी को 2018 के आत्महत्या के मामले में गिरफ्तार किया गया है। यह मामला पहले बंद हो गया था, जिसे अब फिर से खोला गया है।

पुलिस टीम ने रिपब्लिक टीवी के प्रमुख को उनके घर में घुसकर गिरफ्तार किया। उनके परिवार ने इसका विरोध किया और उनके साथियों ने इसकी लाइव कवरेज करने की कोशिश की। चैनल ने इसका जबरदस्त विरोध किया है कि एक शीर्ष भारतीय न्यूज चैनल के संपादक को 20 से 30 पुलिसकर्मियों ने घर में घुसकर अपराधी की तरह बाल खींचकर उठाया, धमकाया और उन्हें पानी तक नहीं पीने दिया।

पुलिस वैन से गोस्वामी ने कहा कि उनके साथ मारपीट की गई। उनके बेटे को पीटा गया और उनके ससुराल पक्ष के लोगों के साथ बदसलूकी की गई। उधर उनके सहयोगियों ने इस घटनाक्रम को प्रसारित करते हुए सुप्रीम कोर्ट(Supreme Court) और हाई कोर्ट के जजों से न्याय की मांग की। माना जा रहा है कि उन्हें रायगढ़ के अलीबाग ले जाया जाएगा।

Stay connected with khaberaajki.com

Comments

Popular posts from this blog

100 crores फीस लेंगे अक्षय कुमार जानिए क्यों

शेयर बाजार शीर्ष पर,सेंसेक्स 227 अंक और निफ्टी 64 अंक उछला

पाकिस्तान ने जिम्बाब्वे से टी-20 सीरीज जीती