भाजपा विधायक ने खोला भ्रष्टाचारियों के खिलाफ मोर्चा

 भाजपा विधायक ने खोला

Today latest news
भाजपा विधायक ने खोला भ्रष्टाचारियों के खिलाफ मोर्चा

उत्तर प्रदेश में गाजियाबाद के लोनी क्षेत्र के भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) विधायक नंदकिशोर गुर्जर ने कोटे की दुकानो के आवंटन में धांधली का आरोप लगाते हुये इसकी शिकायत जिलाधिकारी से की है।

श्री गुर्जर ने गुरूवार को जिलाधिकारी को प्रेषित पत्र में लिखा है कि जिला आपूर्ति विभाग द्वारा लोनी नगर पालिका परिषद क्षेत्र में उचित दर की दुकानों का वितरण राशन माफियाओं से मिलीभगत करके भ्रष्टाचार कर किया गया है।
आवंटन के दौरान पात्र लोगों के स्थान पर अपात्र लोगों को वरीयता दी गई है।
उन्होने कहा कि पहले से ही जिन व्यक्तियों को एक से अधिक दुकानें आवंटित की गई थी,उन्हीं लोगों को पांच पांच लाख रुपए लेकर दुकानों का आवंटन किया गया है। उन्होने ऐसे अपात्र लोगो की आडियो रिकार्डिंग भी जिलाधिकारी को प्रेषित की है जिनमें वे खुद पांच लाख रूपये की रिश्वत पर दुकान आवंटन की बात स्वीकार कर रहे है।

विधायक ने मांग की कि आवंटित की गई सभी दुकानों को निरस्त कर पुन: निष्पक्षता के साथ सरकारी उचित दर की दुकानों का आवंटन किया जाये।

Stay connected with khaberaajki.com


Comments

Popular posts from this blog

100 crores फीस लेंगे अक्षय कुमार जानिए क्यों

शेयर बाजार शीर्ष पर,सेंसेक्स 227 अंक और निफ्टी 64 अंक उछला

पाकिस्तान ने जिम्बाब्वे से टी-20 सीरीज जीती