छत्तीसगढ़ में एक ही परिवार के पांच लोगो ने की आत्महत्या

 छत्तीसगढ़ में एक ही परिवार

Chhattisgarh news
छत्तीसगढ़ में एक ही परिवार के पांच लोगो ने की आत्महत्या

छत्तीसगढ़ में रायपुर जिले के अभनपुर थाना क्षेत्र के केन्द्री में एक ही परिवार के पांच लोगों ने बीती रात कथित रूप से आत्महत्या कर ली।


पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार केन्द्री में कमलेश साहू का शव फंदे पर लटका मिला जबकि जबकि मकान के दूसरे कमरे में मृतक की मां,पत्नी एवं दो बच्चो का शव मिला।घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस अधिकारियों की टीम मौके पर पहुंच गई।घटना की जांच की जा रही है।शुरूआती जांच में सभी के आत्महत्या करने की आशंका जताई गई है।इसके पीछे कारण आर्थिक तंगी को माना जा रहा है।


गृह मंत्री ने मामले की जांच के निर्देश दे दिए है।वहीं घटना की सूचना मिलते ही पूर्व मंत्री एवं वरिष्ठ भाजपा नेता चन्द्रशेखर साहू मौके पर पहुंच गए,और परिवार के सदस्यों से मुलाकात कर उन्हे सांत्वना दिया।उन्होने राज्य सरकार से मामले की जांच एवं पीडित के परिजनों को पर्याप्त आर्थिक मदद देने की मांग की है।

Stay connected with khaberaajki.com for daily news updates.

Comments

Popular posts from this blog

100 crores फीस लेंगे अक्षय कुमार जानिए क्यों

शेयर बाजार शीर्ष पर,सेंसेक्स 227 अंक और निफ्टी 64 अंक उछला

पाकिस्तान ने जिम्बाब्वे से टी-20 सीरीज जीती