अतिक्रमण विरोधी कार्रवाई के दौरान कम्प्यूटर बाबा समेत सात गिरफ्तार

 computer baba

Breaking news hindi today
अतिक्रमण विरोधी कार्रवाई के दौरान कम्प्यूटर बाबा समेत सात गिरफ्तार

मध्यप्रदेश के इंदौर में आज अतिक्रमण विरोधी कार्रवाई के दौरान बाधा उत्पन्न करने की आशंका में कम्प्यूटर बाबा के नाम से प्रसिद्ध पूर्व में राज्यमंत्री का दर्जा प्राप्त रहे नामदेव दास त्यागी समेत 07 व्यक्तियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।


आधिकारिक जानकारी के अनुसार यहां हातोद तहसील क्षेत्र में ग्राम जमूडी हपसी के अंतर्गत कंप्यूटर बाबा का दो एकड़ शासकीय भूमि पर अनाधिकृत रूप से क़ब्ज़ा प्रमाणित पाया गया है।
मौक़े पर मौजूद अनुविभागीय दंडाधिकारी (एसडीएम, हातोद) शाश्वत शर्मा से प्राप्त जानकारी के अनुसार इस संबंध में राजस्व प्रशासन द्वारा इनके विरुद्ध दो हज़ार रुपये का अर्थदंड आरोपित करते हुए शासकीय भूमि के अनाधिकृत क़ब्ज़े से बेदख़ल किए जाने का आदेश पारित किया गया है। अतिक्रमण नहीं हटाए जाने की स्थिति में प्रशासन द्वारा आज यह कार्रवाई की गई है।


आधिकारिक रूप से बताया गया है कि कार्यवाही के दौरान अवरोध उत्पन्न करने की आशंका होने पर कम्प्यूटर बाबा को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। प्रशासन ने आज आरोपी कम्प्यूटर बाबा के द्वारा अन्य शासकीय जमीनों को कब्जा मुक्त कराने का एक सिलसिलेवार अभियान शुरू किया गया है। इसी क्रम में गोम्मटगिरी स्थित एक भूमि पर भी अतिक्रमण विरोधी कार्यवाही प्रारम्भ कर दी गई है।

Stay connected with khaberaajki.com for daily news updates.

Comments

Popular posts from this blog

100 crores फीस लेंगे अक्षय कुमार जानिए क्यों

शेयर बाजार शीर्ष पर,सेंसेक्स 227 अंक और निफ्टी 64 अंक उछला

पाकिस्तान ने जिम्बाब्वे से टी-20 सीरीज जीती