आईपीएल शिखर, स्टॉयनिस, रबादा के दम पर दिल्ली पहली बार फाइनल में

 शिखर, स्टॉयनिस

Today’s sports news
आईपीएल शिखर, स्टॉयनिस, रबादा के दम पर दिल्ली पहली बार फाइनल में

सलामी बल्लेबाज शिखर धवन की 78 रन की शानदार अर्धशतकीय पारी , मार्कस स्टॉयनिस (38 रन और 26 रन पर तीन विकेट) के जबरदस्त हरफनमौला प्रदर्शन और कैगिसो रबादा (29 रन पर चार विकेट) की घातक गेंदबाजी से दिल्ली कैपिटल्स ने सनराइजर्स हैदराबाद को क्वालीफायर दो में रविवार को 17 रन से हराकर पहली बार आईपीएल के फाइनल में प्रवेश कर लिया जहां 10 नवम्बर को उसका मुकाबला गत चैंपियन मुंबई इंडियंस से होगा।

दिल्ली ने 20 ओवर में तीन विकेट पर 189 रन का चुनौतीपूर्ण स्कोर बनाया और फिर हैदराबाद की कड़ी चुनौती पर काबू पा लिया। हैदराबाद ने आठ विकेट पर 172 रन बनाये। हैदराबाद की टीम इस हार के साथ बाहर हो गयी।

फाइनल उन दो टीमों के बीच होगा जो लीग तालिका में पहले और दूसरे स्थान पर रही थी। मुंबई को पहला और दिल्ली को दूसरा स्थान मिला था। मुंबई ने पहले क्वालीफायर में दिल्ली को हराया था लेकिन अब दोनों टीमें खिताबी मुकाबले में आमने-सामने होंगी। मुंबई पांचवीं बार और दिल्ली पहली बार खिताब जीतने के इरादे से उतरेगी।

Stay connected with khaberaajki.com for daily news updates.

Comments

Popular posts from this blog

100 crores फीस लेंगे अक्षय कुमार जानिए क्यों

शेयर बाजार शीर्ष पर,सेंसेक्स 227 अंक और निफ्टी 64 अंक उछला

पाकिस्तान ने जिम्बाब्वे से टी-20 सीरीज जीती