शाह ने आडवाणी को जन्मदिन की बधाई

 Amit Shah

Today latest news
Amit Shah congratulated Advani on his birthday

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह (Amit Shah)ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठतम नेता लाल कृष्ण आडवाणी को जन्मदिन की बधाई देते हुए रविवार कहा कि उन्होंने परिश्रम और निस्वार्थ सेवाभाव से न सिर्फ देश के विकास में अहम योगदान दिया बल्कि भाजपा की राष्ट्रवादी विचारधारा के विस्तार में भी मुख्य भूमिका निभाई।

पूर्व उपप्रधानमंत्री श्री आडवाणी का जन्म आठ नवंबर 1927 को कराची में हुआ था और आज उनका 93 वां जन्मदिन है।

श्री शाह ने श्री आडवाणी को जन्मदिन की बधाई देते हुए ट्वीट किया, “आदरणीय आडवाणी जी ने अपने परिश्रम और निस्वार्थ सेवाभाव से न सिर्फ देश के विकास में अहम योगदान दिया बल्कि भाजपा की राष्ट्रवादी विचारधारा के विस्तार में भी मुख्य भूमिका निभाई। उनके जन्मदिन पर उन्हें शुभकामनाएँ देता हूँ और ईश्वर से उनके अच्छे स्वास्थ्य व दीर्घायु की कामना करता हूँ।

Stay connected with khaberaajki.com for daily news updates.

Comments

Popular posts from this blog

100 crores फीस लेंगे अक्षय कुमार जानिए क्यों

शेयर बाजार शीर्ष पर,सेंसेक्स 227 अंक और निफ्टी 64 अंक उछला

पाकिस्तान ने जिम्बाब्वे से टी-20 सीरीज जीती