रणवीर सिंह ने फ़िल्म सर्कस की शूटिंग शुरू की
Ranveer Singh started shooting for the film Circus
बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह(Ranveer Singh) ने अपनी आने वाली फिल्म ‘सर्कस’(Circus)की शूटिंग शुरू कर दी है।
बॉलीवुड फिल्म निर्देशक रोहित शेट्टी,(Rohit Shetty) रणवीर सिंह को लेकर फिल्म ‘सर्कस’ बना रहे हैं। रोहित इससे पूर्व रणवीर के साथ सिंबा और सूर्यवंशी में काम कर चुके हैं। फिल्म ‘सर्कस’ एक कॉमेडी फिल्म होगी।रोहित के निर्देशन में बन रही सर्कस फिल्म की शूटिंग मुंबई के महबूब स्टूडियो से शुरू की गई है।
बताया जा रहा है कि महबूब स्टूडियो में रणवीर के अलावा पूजा हेगड़े, मुरली शर्मा और वरूण शर्मा को सीन शूट करते हुए देखा गया है। इस फिल्म में जैकलीन फर्नांडीस भी मुख्य किरदार में दिखाई देंगी।
कहा जा रहा है कि रोहित शेट्टी अपनी अगली फिल्म सुप्रसिद्ध लेखक विलियम शेक्सपियर के एक नाटक ‘कॉमेडी ऑफ एरर्स’ पर बना रहे हैं।यह फिल्म साल 2021 में रिलीज होगी।
Stay connected with khaberaajki.com for daily news updates.

Comments
Post a Comment