भूपेश ने बिरसा मुंडा की जयंती पर किया उन्हें नमन

 मुख्यमंत्री भूपेश बघेल

chhattisgarh news
भूपेश ने बिरसा मुंडा की जयंती पर किया उन्हें नमन

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने महान आदिवासी नेता और स्वतंत्रता सेनानी बिरसा मुंडा की जयंती पर उन्हें नमन किया है।
श्री बघेल ने आज यहां जारी अपने संदेश में कहा कि बिरसा मुंडा जननायक थे। उन्होंने तत्कालीन ब्रिटिश साम्राज्य की नीतियों का विरोध किया और आदिवासियों के सामाजिक-आर्थिक उन्नति के लिए जीवन भर काम किया।
उन्होंने कहा कि बिरसा मुंडा ने आदिवासी समुदाय को जल, जंगल और जमीन के बारे में जागरूक किया और उन्हें अपने हक की लड़ाई लड़ने के लिए प्रेरणा दी। उनके क्रांतिकारी विचार और देश प्रेम की भावना आज भी लोगों को प्रेरित करती है।

Stay connected with khaberaajki.com for daily news updates.

Comments

Popular posts from this blog

100 crores फीस लेंगे अक्षय कुमार जानिए क्यों

शेयर बाजार शीर्ष पर,सेंसेक्स 227 अंक और निफ्टी 64 अंक उछला

पाकिस्तान ने जिम्बाब्वे से टी-20 सीरीज जीती