वरिष्ठ नेता कैलाश सारंग को श्रद्धांजलि अर्पित की भाजपा नेताओं ने

 वरिष्ठ नेता कैलाश सारंग

khabar aaj ki
वरिष्ठ नेता कैलाश सारंग को श्रद्धांजलि अर्पित की भाजपा नेताओं ने

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता कैलाश सारंग पार्टी के एक समर्पित कार्यकर्ता के साथ ही कुशल मार्गदर्शक थे। उन्होंने अपने परिश्रम और स्नेह की बदौलत अनेक कार्यकर्ताओं को भी तैयार किया।


भाजपा के वरिष्ठ नेताओं ने आज यहां प्रदेश कार्यालय में श्री सारंग के प्रति श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए ये विचार व्यक्त किए।

श्रद्धांजलि सभा को प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा, केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर, थावरचंद गेहलोत और फग्गन सिंह कुलस्ते, पूर्व लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन, वरिष्ठ नेता एवं राज्यसभा सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सह क्षेत्र कार्यवाह हेमंत मुक्तिबोध, वरिष्ठ नेता प्रभात झा और अन्य नेताओं ने भी संबोधित किया।

विभिन्न वक्ताओं ने श्री सारंग के साथ बिताए गए समय का भी जिक्र किया और कहा कि उन्होंने अपना पूरा जीवन पार्टी के लिए समर्पित कर दिया।

वे हमेशा पार्टी के ही हित में सोचते थे और इसी दिशा में ही उन्होंने कदम उठाए। सभी वक्ताओं ने श्री सारंग के चित्र पर पुष्प अर्पित किए।


श्री सारंग का हाल ही में मुंबई में निधन हो गया था। वे अपना इलाज कराने के लिए वहां गए थे।

Stay connected with khaberaajki.com for daily news updates.

Comments

Popular posts from this blog

100 crores फीस लेंगे अक्षय कुमार जानिए क्यों

शेयर बाजार शीर्ष पर,सेंसेक्स 227 अंक और निफ्टी 64 अंक उछला

पाकिस्तान ने जिम्बाब्वे से टी-20 सीरीज जीती