सुप्रीम कोर्ट कर सकता है चुनाव परिणाम पर फैसला: ट्रम्प

 US Election Trump

Today latest news
US Election Trump :Supreme Court may decide on election result

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने डेमोक्रेटिक पार्टी पर चुनाव में धोखाधड़ी करने का आरोप लगाते हुए कहा कि चुनाव परिणाम को लेकर अंतिम फैसला सुप्रीम कोर्ट कर सकता है।

श्री ट्रम्प ने गुरुवार को व्हाइट हाउस में पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा, “हमारा मानना है कि हम आसानी के साथ चुनाव जीत जायेंगे। हमारा मानना है कि चुनाव परिणाम को लेकर बहुत सारी याचिकाएं दायर की जायेंगी क्योंकि हमारे पास चुनाव में धांधली के पर्याप्त प्रमाण हैं। शायद इसका फैसला देश की सर्वोच्च अदालत कर सकती है।”

अमेरिकी राष्ट्रपति ने एक बार फिर चुनाव में अपनी जीत का दावा करते हुए कहा, “यदि अवैध

मतों की गिनती की जाती है तो मैं आसानी के साथ जीत जाऊंगा। डेमोक्रेटिक पार्टी अवैध मतों के

जरिये हमारे पक्ष में आए चुनाव परिणाम को अपने पक्ष में करने की कोशिश कर रही है। मैं

निर्णायक रूप से अहम माने जाने वाले कई राज्यों को जीत चुका हूं। हमने ऐतिहासिक जीत दर्ज

की है।”

रिपब्लिकन उम्मीदवार श्री ट्रम्प ने आरोप लगाया कि उनके चुनाव प्रचार पर्यवेक्षकों को परिणाम का विश्लेषण करने से रोका जा रहा है।

श्री ट्रम्प ने पेन्सिल्वेनिया और जार्जिया में जीत का दावा करते हुए कहा कि वह एरिजोना भी जीतने जा रहे हैं।

इससे पहले डेमोक्रेटिक पार्टी के उम्मीदवार जो बिडेन ने प्रत्येक वोट की गिनती की जाने की बात को दोहराते हुए अमेरिकी नागरिकों से शांति बनाए रखने की अपील की है।

श्री बिडेन डेलावेयर में एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा, “अमेरिका में प्रत्येक वोटर डरा हुआ है। इस देश के लोग जिस तरह से मतदान करते हैं, इसलिए प्रत्येक वोट की गिनती की जानी चाहिए और ऐसा ही होगा।”

फॉक्स न्यूज की रिपोर्ट के मुताबिक श्री बिडेन कड़े मुकाबले के बाद मिशीगन और विस्कॉन्सिन

प्रांतों में जीत हासिल करने के बाद 264 इलेक्टोरल वोट हासिल कर चुके हैं। अमेरिका का अगला

राष्ट्रपति बनने के लिए उन्हें 270 के जादुई आंकड़े तक पहुंचने के लिए अब केवल छह इलेक्टोरल

वोट की ही जरुरत है।

रवि, उप्रेती वार्ता

Stay connected with khaberaajki.com for daily news updates.

Comments

Popular posts from this blog

100 crores फीस लेंगे अक्षय कुमार जानिए क्यों

शेयर बाजार शीर्ष पर,सेंसेक्स 227 अंक और निफ्टी 64 अंक उछला

पाकिस्तान ने जिम्बाब्वे से टी-20 सीरीज जीती