ब्रिटेन के प्रधानमंत्री जॉनसन ने बिडेन और कमला को जीत की बधाई दी

 British Prime Minister Boris

Breaking news live
Britain’s Prime Minister Johnson congratulates Biden victory

ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने अमेरिकी राष्ट्रपति पद का चुनाव जीतने वाले डेमोक्रेटिक उम्मीदवार जो बिडेन और अमेरिका की पहली महिला उपराष्ट्रपति बनने जा रहीं कमला हैरिस को उनकी जीत पर बधाई दी है।

श्री जॉनसन ने ट्वीट किया, “जो बिडेन और कमला हैरिस को ऐतिहासिक जीत के लिए बधाई। अमेरिका हमारा सबसे महत्वपूर्ण सहयोगी है। मुझे विश्वास है कि आने वाले समय में हम पर्यावरण समेत रक्षा और व्यापार के मुद्दे पर साथ काम करेंगे।”

ब्रिटेन के विदेश सचिव डोमिनिक राब ने भी ट्वीट कर कहा, “यह एक करीबी मुकाबला था और डोनाल्ड ट्रम्प ने कड़ी टक्कर दी। हम नए प्रशासन के साथ काम करने के लिए उत्सुक हैं। ब्रिटेन और अमेरिका की दोस्ती ने हमेशा ही दुनिया में सकरात्मक बदलाव लाने की दिशा में काम किया है।

Stay connected with khaberaajki.com for daily news updates.

Comments

Popular posts from this blog

100 crores फीस लेंगे अक्षय कुमार जानिए क्यों

शेयर बाजार शीर्ष पर,सेंसेक्स 227 अंक और निफ्टी 64 अंक उछला

पाकिस्तान ने जिम्बाब्वे से टी-20 सीरीज जीती