अहमद पटेल को कांग्रेस के सभी दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि
अहमद पटेल को कांग्रेस के सभी दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अहमद पटेल के निधन पर पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने शोक व्यक्त करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की है।
श्री कमलनाथ ने ट्वीट के जरिए कहा कि उन्होंने श्री पटेल के रूप में बेहद करीबी मित्र खो दिया है।
उन्होंने इसे व्यक्तिगत क्षति बताते हुए कहा कि यह कांग्रेस परिवार के लिए भी अपूरणीय क्षति है।
उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति और शोकाकुल परिजनों को यह दुख सहने की शक्ति देने की प्रार्थना की है।
पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने भी श्री पटेल के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए कहा कि उनका उनके साथ बेहद करीबी
और दशकों का नाता रहा है। प्रदेश कांग्रेस से जुड़े अन्य वरिष्ठ नेताओं ने भी श्री पटेल के निधन पर शोक व्यक्त करते
हुए उनके प्रति श्रद्धांजलि अर्पित की है।
प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में भी श्रद्धांजलि सभा आयोजित कर श्री पटेल के प्रति श्रद्धांजलि अर्पित की गयी।
इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस के पदाधिकारी मौजूद थे।
Stay connected with khaberaajki.com for daily news updates.

Comments
Post a Comment