अमाल मलिक का पॉप डेब्यू सॉन्ग ‘तू मेरा नहीं’ रिलीज़

 Tu Mera Nahin

Celebrities news
Amal Malik’s pop debut song ‘Tu Mera Nahin’ released

सोनी म्यूजिक इंडिया प्रस्तुत, संगीतकार-गीतकार-गायकअमाल मलिक का पहला पॉप एकल, ‘तू मेरा नहीं ’ रिलीज कर दिया गया है।

इस नए सिंगल को सुपर स्पेशल तरीके से पेश करते हुए, अमाल ने इसकी आधिकारिक रिलीज़ से पहले ही यूट्यूब पर लाइव आकर दर्शकों और श्रोताओं को आश्चर्यचकित कर दिया। उन्होंने यूट्यूब प्रीमियर के माध्यम से उनके साथ बातचीत भी की। स्वतंत्र संगीत का जश्न मनाते हुए, अमाल ने अपनी पॉप डेब्यू की अपेक्षाओं को ध्यान में रखते हुए इस गाने को धूमधाम से पेश किया। इस साल के अल्टीमेट हार्टब्रेक सॉन्ग को अमाल मलिक द्वारा संगीबद्ध और स्वरबद्ध किया गया है और इसके बोल रश्मि विराग ने लिखे हैं। इस गाने के म्यूज़िक वीडियो में इंटरनेट सेंसेशन अदिति बुधाथोकि और अमाल मलिक नज़र आएंगे।

अमाल मलिक ने कहा, “मैंने हमेशा संगीत को जुनून, प्यार और ईमानदारी के साथ बनाया है। ‘तू मेरा नहीं’ के साथ मैंने चुनिंदा एलीमेंट्स को संगीत कौशल के साथ और दृष्टिगत रूप से दुबई की अलौकिक सुंदरता के साथ पेश किया है। इस गानें में रेगिस्तान जैसे अकेलेपन का भी आपको एहसास होगा जो लाइव म्यूजिशियन्स की कला और विराग सर द्वारा लिखे गए बोल पर भी विशेष रूप से प्रकाश डालता है।

तू मेरा नहीं’ को रिलीज से पहले ही दर्शकों से जो प्यार मिला है उसका मैं बेहद आभारी हूं और अब जब ये गाना रिलीज हो गया है तो मैं उम्मीद करता हूं कि इसे और भी ज्यादा प्यार मिलेगा। सोनी म्यूज़िक को मेरी शुकामनाएं कि वे नई चीजों को बढ़ावा दे रहे हैं। किसी भी गाने के ऑडियो को वीडियो से पहले रिलीज करने का काम एक आर्टिस्ट कतई नहीं करता जब तक कि वह गाना किसी बड़ी फिल्म या कंपनी से जुड़ा हो। इस गाने में जो आत्मीय एहसास और सिनेमेटिक अनुभव है, उसे लेकर हमें विश्वास है कि यह गाना सबका दिल ज़रूर जीतेगा।”

Stay connected with khaberaajki.com for daily news updates.

Comments

Popular posts from this blog

100 crores फीस लेंगे अक्षय कुमार जानिए क्यों

शेयर बाजार शीर्ष पर,सेंसेक्स 227 अंक और निफ्टी 64 अंक उछला

पाकिस्तान ने जिम्बाब्वे से टी-20 सीरीज जीती