पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती ने,गौकैबिनेट के निर्णय का उमा ने किया स्वागत

पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती ने,गौकैबिनेट के निर्णय का उमा ने किया स्वागत
मध्यप्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती ने राज्य में ‘गौ-कैबिनेट’ के गठन के निर्णय का आज स्वागत करते हुए कहा कि वे इसके लिए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का अभिनंदन करती हैं।
सुश्री भारती ने ट्वीट के जरिए कहा कि श्री चौहान द्वारा गौ कैबिनेट के गठन की घोषणा और शीघ्र ही उसकी पहली बैठक के निर्णय पर वे श्री चौहान का अभिनंदन करती हैं। सुश्री भारती ने कहा कि यह उनके ‘पंच-ज’ अभियान का एक हिस्सा लगता है। इसलिए यह उनके लिए परम खुशी की बात है।
गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने भी इस निर्णय का स्वागत करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी हमेशा भारतीय संस्कृति की पोषक रही है। इसी भावना से प्रेरित होकर गौ कैबिनेट के गठन का निर्णय लिया गया है। पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार ने गौशालाओं के गठन की सिर्फ बातें कीं, जबकि मौजूदा सरकार ने इस दिशा में अनुकरणीय निर्णय लिया है।
कृषि मंत्री कमल पटेल ने कहा कि राज्य में गौधन संरक्षण और संवर्धन के लिए मुख्यमंत्री का गौ कैबिनेट गठित करने का निर्णय स्वागत योग्य है। उन्होंने कहा कि इससे ‘गौमाता’ की सुरक्षा, संरक्षण और संवर्धन सुनिश्चित होगा।
Stay connected with khaberaajki.com for daily news updates.
Comments
Post a Comment