ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने कहा अगले हफ्ते हो सकता है लॉकडाउन

 Boris Johnson

Today latest news
British Prime Minister Boris Johnson

ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन कोविड -19 महामारी की दूसरी लहर के मद्देनजर इंग्लैंड में अगले हफ्ते से एक महीने का लॉकडाउन घोषित कर सकते हैं। यह जानकारी अधिकारिक दस्तावेजों के जरिए मिली है। बीबीसी द्वारा देखे गए दस्तावेज के मुताबिक सोमवार को स्टे एट होम के नए आदेश की घोषणा की जा सकती है, लेकिन इससे स्कूलों, कॉलेजों और विश्वविद्यालयों को छूट दी जाएगी। इसमें कहा गया है कि यदि अतिरिक्त प्रतिबंध नहीं लगाए गए होते तो ब्रिटेन में पहली लहर के दौरान मरने वाले लोगों की संख्या और अधिक होती।

बीबीसी ने कहा कि यह दस्तावेज सरकार के महामारी मॉडलिंग समूह एसपीआई-एम द्वारा जॉनसन को दिखाए जाने के लिए बनाए गए प्रजेंटेशन का हिस्सा हैं। यह दस्तावेज सरकार के वैज्ञानिक सलाहकार समूह फॉर इमर्जेंसी (सेज) के आधिकारिक बयानों के बाद सामने आए हैं। जिनमें यह भविष्यवाणी की गई थी कि वायरस बहुत तेजी से फैल रहा है और इसके कारण सर्दियों में 85 हजार मौतें होने का अनुमान लगाया गया था। सेग सदस्य प्रोफेसर गेब्रियल स्कली ने बीबीसी को बताया कि एक राष्ट्रीय लॉकडाउन बेहद जरूरी है। बता दें कि शनिवार तक ब्रिटेन में कुल 9,92,874 मामले और 46,319 मौतें दर्ज हो चुकी थीं।

Stay connected with khaberaajki.com

Comments

Popular posts from this blog

100 crores फीस लेंगे अक्षय कुमार जानिए क्यों

शेयर बाजार शीर्ष पर,सेंसेक्स 227 अंक और निफ्टी 64 अंक उछला

पाकिस्तान ने जिम्बाब्वे से टी-20 सीरीज जीती