ग्वाटेमाला में एटा तूफान से मरने वालों की संख्या 50 हुई

 storm in Guatemala

Breaking news
Death toll from Etah storm in Guatemala is 50

ग्वाटेमाला में एटा तूफान से मरने वालों की संख्या बढ़कर 50 तक पहुंच गयी है।

राष्ट्रपति एलेजांद्रो जियामाटेई ने कहा कि अधिकारी आपदा प्रभावित इलाकों के निवासियों को बाहर निकाल रहे हैं।

श्री जियामाटेई ने गुरुवार को संवाददाताओं को संबोधित करते हुए कहा कि दुर्भाग्यवश तूफान से चार लोगों की मौत हो गयी थी जो आज बढ़कर 50 तक पहुंच गयी है।

राष्ट्रपति ने कहा कि तूफान प्रभावित इलाकों में फंसे हुए लोगों को तत्काल बाहर निकलने के लिए 1500 से अधिक लोग इंतजार कर रहे है। मौसम विभाग के अनुसार अगले 48 घंटों तक ग्वाटेमाला में भारी बारिश जारी रहेगी। देश के नौ विभागों ने पहले ही आपातकाल की स्थिति जारी की है।

एटा तूफान वर्तमान में होंडुरास में है और यह कैरेबियन सागर की ओर बढ़ रहा है।

उप्रेती, रवि

स्पूतनिक

Stay connected with khaberaajki.com for daily news updates.

Comments

Popular posts from this blog

100 crores फीस लेंगे अक्षय कुमार जानिए क्यों

शेयर बाजार शीर्ष पर,सेंसेक्स 227 अंक और निफ्टी 64 अंक उछला

पाकिस्तान ने जिम्बाब्वे से टी-20 सीरीज जीती