एक निजी प्रतिष्ठान के 30 से ज्यादा कर्मचारी कोरोना संक्रमित

एक निजी प्रतिष्ठान के 30 से ज्यादा कर्मचारी कोरोना संक्रमित
मध्यप्रदेश के इंदौर में एक प्रतिष्ठित ज्वेलर्स प्रतिष्ठान के कोरोना संक्रमित कर्मचारियों की संख्या 30 से अधिक हो गयी है।
आधिकारिक जानकारी के अनुसार हाल ही में इस संस्थान में काम करने वाले दो कर्मचारी संक्रमित पाए गए थे। इसके बाद यहां के 72 कर्मचारियों के संदेह के आधार पर सैंपल लिए गए।
अब तक 31 कर्मचारियों को कोरोना संक्रमित पाया गया है। सभी संक्रमित पाए गए कर्मचारियों को चिकित्सकीय निगरानी में लिया गया है।
शेष को एेहतियातन ‘होम आइसोलेशन’ में रहने की हिदायत दी गई है।
Stay connected with khaberaajki.com for daily news updates.
Comments
Post a Comment