राजा हिंदुस्तानी के 24 साल पूरे, करिश्मा ने जतायी खुशी

 राजा हिंदुस्तानी

Bollywood movies
राजा हिंदुस्तानी के 24 साल पूरे, करिश्मा ने जतायी खुशी

बॉलीवुड अभिनेत्री करिश्मा कपूर ने अपनी फिल्म राजा हिंदुस्तानी के 24 साल पूरे होने पर खुशी जतायी है।

करिश्मा कपूर ने कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया है। इन्हीं फिल्मों में से एक ‘राजा हिदुंस्तानी’ की रिलीज के 24 साल पूरे हो गए हैं। इस मौके पर करिश्मा कपूर ने सोशल मीडिया पर खुशी जाहिर की है।

करिश्मा कपूर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर फिल्म ‘राजा हिदुंस्तानी’ के गाने ‘आए हो मेरी जिंदगी में’ की छोटी क्लिप शेयर की है। इसके साथ करिश्मा कपूर ने कैप्शन लिखा, ‘राजा हिंदुस्तानी के 24 साल’

गौरतलब है कि फिल्म में करिश्मा कपूर के साथ आमिर खान ने मुख्य भूमिका निभायी थी। फिल्म ‘राजा हिदुंस्तानी’ की कहानी एक टैक्सी ड्राइवर के इर्द-गिर्द घूमती है। टैक्सी ड्राइवर को एक अमीर लड़की से प्यार हो जाता है। फिल्म में आमिर खान ने टैक्सी ड्राइवर की और करिश्मा कपूर ने अमीर लड़की का रोल निभाया था। धर्मेश दर्शन के निर्देशन में बनी ‘राजा हिदुंस्तानी’ में करिश्मा कपूर और आमिर खान के अलावा कुणाल खेमू, सुरेश ओबेरॉय, जॉनी लीवर, अर्चना पूरन सिंह महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।

Stay connected with khaberaajki.com for daily news updates.

Comments

Popular posts from this blog

100 crores फीस लेंगे अक्षय कुमार जानिए क्यों

शेयर बाजार शीर्ष पर,सेंसेक्स 227 अंक और निफ्टी 64 अंक उछला

पाकिस्तान ने जिम्बाब्वे से टी-20 सीरीज जीती