ब्रिटेन में कोरोना वायरस कोविड-19 के मामले कम नहीं होने पर लॉकडाउन की अवधि बढ़ाई जा सकती है।

 ब्रिटेन में लॉकडाउन गुरुवार

Breaking news hindi today
ब्रिटेन में लॉकडाउन गुरुवार

ब्रिटिश कैबिनेट कार्यालय मंत्री माइकल गोवे ने रविवार को कहा कि देश में अगर कोरोना वायरस के संक्रमण की दर पर्याप्त रूप से कम नहीं होती हे तो एक महीने के लॉकडाउन का विस्तार किया जा सकता है।

ब्रिटेन में लॉकडाउन गुरुवार से लगाया जा रहा है और यह दो दिसंबर तक रहेगा।
श्री गोवे का यह बयान प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन के उस बयान के बाद आया है जिसमे उन्होंने शनिवार को डाउनिंग स्ट्रीट से संवाददाता सम्मेलन में देश में दो दिसंबर तक लॉकडाउन लगाने की घोषणा की थी।


ब्रिटेन में पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना संक्रमण के 23,254 नये मामलों की पुष्टि होने के बाद देश में कोरोना से संक्रमित लोगों की संख्या 10,34,914 पर पहुंच गई।

इस दौरान कोविड-19 के 162 मरीजों की मौत होने से इस महामारी से मरने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 46,717 हो गयी है।

लॉकडाउन के नये प्रतिबंधों के तहत, लोगों को घर में ही रहना होगा।

हालांकि, कुछ मामलों में जैसेकाम, शिक्षा और व्यायाम के लिए घर से बाहर जाने की छूट दी गई है। लोगों को खाने-पीने की

चीजें खरीदने के लिए अपने घरों से बाहर जाने की अनुमति होगी। इस वर्ष की शुरुआत में ब्रिटेन में

लागू लॉकडाउन के विपरीत इस बार स्कूल, कॉलेज और यूनिवर्सिटी खुली रहेंगी जबकि पब, बार

और रेस्तरां बंद रहेंगे। साथ ही लग्जरी और मनोरंजन से जुड़े सभी स्थल और गैर-जरूरी दुकानें भी

बंद रहेंगी।


इस बीच, ब्रिटेन की सरकार के वैज्ञानिक सलाहकार समूह ने चेतावनी दी है कि आने वाले दिनों में

अप्रैल महीने की तरह कोरोना संक्रमण के मामले बढ़ सकते हैं।

गौरतलब है कि रूस, फ्रांस, ब्रिटेन, जर्मनी और स्पेन समेत कई अन्य यूरोपीय देशों में पिछले कुछ

दिनों से कोरोना संक्रमण के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। यह सभी देश जल्द से जल्द कोरोना

वैक्सीन विकसित करने की कोशिश कर रहे हैं।

Stay connected with khaberaajki.com

Comments

Popular posts from this blog

100 crores फीस लेंगे अक्षय कुमार जानिए क्यों

शेयर बाजार शीर्ष पर,सेंसेक्स 227 अंक और निफ्टी 64 अंक उछला

पाकिस्तान ने जिम्बाब्वे से टी-20 सीरीज जीती