Khaber Aaj Ki is the one news station where you can keep yourself updated with all the current affairs, technology and trend updates, celeb gossips and many more . We promise you to avail the best information’s from the glamour industries to politics and from sports to science technology , Stay connected with us for daily news updates.
गौहर खान ने बिग बॉस से बहार आके मीडिया से कहा काश पवित्रा में
Get link
Facebook
X
Pinterest
Email
Other Apps
Breaking news senior Gauhar Khan of the 14th season of Bigg Boss says that im not affected by the abuses of housemate Pavitra Punia.
बिग बॉस के 14वें सीजन की तूफानी सीनियर गौहर खान का कहना है कि वह हाउसमेट पवित्रा पुनिया की गालियों से प्रभावित नहीं है। शो के एक हालिया एपिसोड में पवित्रा टास्क के बीच गौहर को भला-बुरा कहती नजर आती हैं” गौहर ने इस पर मीडिया को बताया, मुझे पवित्रा स्ट्रॉन्ग लगती थी, लेकिन उसने अपना असली रंग दिखा दिया है। मुझे खुशी है कि उसने अपना असली रूप दिखाया है। मैं दुखी नहीं हूं; उसकी गालियां मुझे बिल्कुल भी प्रभावित नहीं करती है। ईश्वर का शुक्र है कि उसने लाल परी शब्द का इस्तेमाल किया है। मैं इसे एक तारीफ के रूप में लेती हूं। जिस तरह से उसने मुझे गाली दी है, वह उसके व्यक्तित्व को दर्शाता है। मैं वाकई में इस पर कोई टिप्पणी नहीं कर सकती हूं।
गौहर आगे कहती हैं, काश मेरे मुंह पर गाली देने की उसमें हिम्मत होती। शायद तब मैं इस पर अपनी प्रतिक्रिया देती। उसने एकाएक 20 से अधिक गालियां दी हैं। मैं उसके होंठों को पढ़ सकती हूं और समझ सकती हूं कि वह क्या कहना चाह रही थी। फिर भी मैं उसे शुभकामनाएं देती हूं।
Celebrities news Akshay Kumar will charge a fee of 100 crores बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार अक्षय कुमार अपनी आने वाली फिल्म के लिये 100 करोड़ की फीस ले सकते हैं। अक्षय की हाल ही में फिल्म लक्ष्मी ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज हुई है और कोरोना की वजह से फिल्मों की रिलीज डेट में हुए बदलाव से उनकी कई फिल्में अटक गई हैं। अभी उनकी कई फिल्में तो तैयार हैं और कई फिल्में पाइपलाइन में हैं। अक्षय ने हाल ही फिल्म बेल बॉटम की शूटिंग पूरी की है और अब कहा जा रहा है कि जल्द ही वो बेल बॉटम की टीम के साथ एक और फिल्म बनाएंगे। बताया जा रहा है कि यह एक कॉमेडी फिल्म होगी, जिसका निर्देशन मुदस्सर अली करेंगे और जैकी-वाशु भगनानी फिल्म को प्रोड्यूस करेंगे। अक्षय इस पारिवारिक कॉमेडी की कहानी को लेकर खुश हैं। साथ ही फिल्म के फाइनेंशियल एंगल को देखकर भी अक्षय कुमार इससे सहमत हो गए हैं।’ कहा जा रहा है कि अक्षय कुमार इस फिल्म के लिए करीब 100 करोड़ रुपये फीस ले रहे हैं। जबकि, अक्षय कुमार की फीस को हटाकर इस फिल्म का बजट 35 से 45 करोड़ रुपये बताया जा रहा है।माना जा रहा है कि अक्षय कुमार के लिए यह एक अच्छी बिजनेस डील भी है...
khabar aaj ki Stock market tops Sensex rises 227 points and Nifty rises विदेशी बाजारों से मिले मिश्रित संकेतों के बीच पूंजीगत वस्तु, ऑटो और इंडस्ट्रियल्स क्षेत्र की कंपनियों में हुई जोरदार लिवाली के दम पर घरेलू शेयर बाजार बुधवार को फिर नये शिखर पर जा पहुंचे। बीएसई का सेंसेक्स आज 227.34 अंक की छलांग लगाकर 44,180.05 अंक पर और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 64.05 अंक की बढ़त में 12,938.25 अंक पर बंद हुआ। सेंसेक्स आज तेजी के साथ 43,978.58 अंक पर खुला। कारोबार के दौरान यह 44,215.49 अंक के दिवस के उच्चतम और 43,785.78 अंक के दिवस के निचले स्तर से होता हुआ गत दिवस की तुलना में 0.52 प्रतिशत की बढ़त में 44,180.05 अंक पर बंद हुआ। सेंसेक्स की 30 कंपनियों में से 15 कंपनियां तेजी में और 15 गिरावट में रहीं। निफ्टी मामूली गिरावट के साथ 12,860.10 अंक पर खुला। कारोबार के दौरान यह 12,948.85 अंक के दिवस के उच्चतम और 12,819.35 अंक के दिवस के निचले स्तर से होता हुआ गत दिवस की तुलना में 0.50 प्रतिशत की बढ़त में 12,938.25 अंक पर बंद हुआ। निफ्टी की 50 में से 26 कंपनियां तेजी में और 24 गिरावट में रहीं। दि...
Latest sports news Pakistan won the T20 series from Zimbabwe Sports News- कप्तान बाबर आजम (51) और हैदर अली (नाबाद 66) के शानदार अर्धशतकों से पाकिस्तान ने जिम्बाब्वे को रविवार को दूसरे टी-20 मुकाबले में आठ विकेट से हराकर तीन मैचों की सीरीज में 2-0 की अपराजेय बढ़त बना ली। जिम्बाब्वे ने रयान बर्ल के नाबाद 32, वेस्ली मधेवरे के 24 और एल्टन चिगुंबरा के 18 रनों से 20 ओवर में सात विकेट पर 134 रन बनाये। पाकिस्तान की तरफ से हारिस राउफ ने 31 रन पर तीन विकेट और उस्मान कादिर ने 23 रन पर तीन विकेट लिए। पाकिस्तान ने लक्ष्य को 151 ओवर में दो विकेट पर 137 रन बनाकर हासिल कर लिया। लक्ष्य का पीछा करते हुए आजम और अली ने दूसरे विकेट के लिए 100 रन की मैच विजयी अविजित साझेदारी की। आजम ने लगातार दूसरा अर्धशतक बनाया। आजम ने 28 गेंदों पर 51 रन में आठ चौके और एक छक्का लगाया जबकि अली ने 43 गेंदों पर नाबाद 66 रन में छह चौके और तीन छक्के लगाए। खुशदिल शाह 11 रन पर नाबाद रहे। हैदर अली को प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार मिला। Stay connected with khaberaajki.com for daily news updates.
Comments
Post a Comment