राज्य महिला आयोग ने मंत्री बिसाहूलाल सिंह को नोटिस जारी कर जवाब मांगा
Breaking news hindi today
मध्यप्रदेश की शिवराज सिंह चौहान सरकार के मंत्री बिसाहूलाल सिंह के विवादित बयान पर राज्य महिला आयोग ने नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। मंत्री सिंह ने कांग्रेस उम्मीदवार विश्वनाथ सिंह की पत्नी को लेकर अमर्यादित टिप्पणी की थी।
राज्य महिला आयोग की सदस्य संगीता शर्मा ने मंगलवार को संवाददाताओं को बताया है कि इंदौर के विवेक खंडेलवाल ने मंत्री बिसाहू लाल के बयान की शिकायत की। इस शिकायत के आधार पर मंत्री सिंह को नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया है। ज्ञात हो कि बीते रोज मंत्री ने अनूपपुर से कांग्रेस के उम्मीदवार विश्वनाथ सिंह की पत्नी को लेकर आपत्तिजनक बयान दिया था। इस बयान पर बाद में मंत्री की सफाई भी आ गई थी।
बिसाहू लाल सिंह उन नेताओं में शामिल हैं, जिन्होंने कांग्रेस छोड़कर भाजपा का दामन थामा था और कमल नाथ की सरकार गिराई थी। बिसाहू लाल अब अनूपपुर से विधानसभा का उपचुनाव लड़ रहे हैं, उनके खिलाफ कांग्रेस के उम्मीदवार के तौर पर विश्वनाथ सिंह हैं।
To know more updated news: https://www.khaberaajki.com/

Comments
Post a Comment