Posts

दिल्ली मे आज ताक का सबसे ठंडा दिन पारा गिरा 1.1 डिग्री तापमान दर्ज

Image
  Aaj ki taza khabar दिल्ली मे आज ताक का सबसे ठंडा दिन पारा गिरा 1.1 डिग्री तापमान दर्ज दिल्ली मे आज ताक का सबसे ठंडा दिन पारा गिरा 1.1 डिग्री तापमान दर्ज राष्ट्रीय राजधानी के कुछ इलाकों में नया साल दांत किटकिटाने वाली ठंड लेकर आया है। यहां कुछ स्थानों पर पारा 1.1 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया है, जो कि इस सीजन में अब तक का सबसे कम तापमान है। भारतीय मौसम विभाग के क्षेत्रीय पूवार्नुमान केंद्र के प्रमुख कुलदीप श्रीवास्तव के अनुसार, Dehli में सुबह बहुत घना कोहरा होने से 2 श्यता सीमा शून्य मीटर पर पहुंच गई। 7 जनवरी के लिए भी ऐसे ही धुंधले मौसम की भविष्यवाणी की गई है। आईएमडी के अनुसार, इससे पहले शहर ने जनवरी 2006 में सबसे कम 0.2 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया था। सफदरजंग वेधशाला में शहर का तापममान न्यूनतम 1.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि लोधी रोड में 1.4 डिग्री सेल्सियस, आयानगर में 4 डिग्री सेल्सियस, पालम में 4.1 डिग्री और रिज में 5.2 डिग्री तापमान दर्ज हुआ। यह दिल्ली के सफदरजंग में पिछले एक दशक में जनवरी की अब तक की सबसे ठंडी सुबह रही। इससे पहले 2013 में 6 जनवरी को 1.9 डिग्री दर्ज...

हरियाणा राज्यपाल के पास विपक्षी विधायकों से मिलने का नहीं है समय

Image
  Today latest news hindi Haryana Governor does not have time to meet opposition MLAs हरियाणा पूर्व मुख्यमंत्री(Haryana Governor) व विपक्षी नेता भूपिंदर सिंह हूडा ने पत्रकारों से ख़ास बातचीत में अपना दुःख व्यक्त करते हुए कहा की हरियाणा राज्यपाल सत्यदेव नारायण आर्य के पास विपक्ष के विधायकों से मिलने का समय नहीं है। श्री हूडा ने राज्यपाल से विधानसभा के विशेष सत्र की माँग की जिसमें किसान बिल पे चर्चा की होनी थी परंतु राज्यपाल ने विपक्ष के विधायकों को समय देना उचित नहीं समझा। हूडा का कहना है की बीजेपी और जेजेपी के गठबंधन से कुछ विधायक भी किसान बिल का पुरज़ोर विरोध कर रहे है, जिस से हरियाणा की तात्कालिक सरकार के पास पूर्ण बहुमत में कमी होती भी नज़र आ रही है। राज्यपाल अपनी संवैधानिक शक्तियों का उपयोग विशेष सत्र को बुलाने के लिए नहीं कर रहे है। महीनो से चल रहे पूरे देश में किसान आंदोलन को केंद्र व राज्य सरकार ने मज़ाक़ बना दिया है। किसान इतनी जानलेवा ठंड में भी अपनी आवाज़ बुलंद करने में सक्षम है परंतु सरकार ने अपने कान बंद कर रखे है। इस आंदोलन के लिए पिछले 36 दिनों से भीषण ठंड क...

भोजपूरी एक्टर और बिगबॉस 13 के कंटेस्टेंट खेसारीलाल का न्यू ईयर सॉन्ग हो रहा वायरल

Image
  Celebrities news khesarilal new year song viral कोरोना वायरस ने साल 2020 को जितना खराब किया, अब लोगों को उतनी ही उम्मीद है कि वैक्सीन के साथ साल 2021 अच्छा हो। इसकी … झलक इस साल के आखिरी दिन देखने को मिली जब भोजपुरी स्टार खेसारीलाल यादव का न्यू ईयर गाना रिलीज के साथ ही वायरल हो रहा है। खेसारीलाल का न्यू ईयर गाना चुम्मा चाटी के पार्टी होई वेब म्यूजिक से रिलीज किया गया है, जिसे कुछ ही समय में लाखों लोगों ने देखा है। यह गाना अब खूब वायरल भी हो रहा है। खेसारीलाल यादव का यह साल 2020 का अंतिम गाना है। इससे पहले भी वे न्यू ईयर को लेकर कई गाने बना चुके हैं और उसमें 2021 के स्वागत का फन देखने को मिला है। इस गाने में कोरोना और सोशल डिस्टेंसिंग की उकताहट को दशार्ते हुए नये साल के लिए अच्छी कामना की गई है। गाने को पवन पांडेय ने लिखा है, जबकि आवाज खुद खेसारीलाल यादव ने दी है। म्यूजिक डायरेक्टर शंकर सिंह और पीआरओ रंजन सिन्हा हैं। डायरेक्टर संतोष राणा हैं। गाने को लेकर खेसारीलाल यादव ने कहा कि चुम्मा चाटी के पार्टी होई गाना पार्टी सांग है। इसमें ऑडियंस को खूब मजा आने वाला है। हमारी को...

2020 को बेहतरीन तरीक़े से गुडबॉय कहती करीना कपुर खान

Image
  today news in hindi goodbye say’s kareena to 2020 बॉलीवुड अभिनेत्री करीना कपूर खान साल के आखिरी लम्हों को फुर्सत में गुजार रही हैं। इंस्टाग्राम पर अपने परिवार संग साझा की… बॉलीवुड अभिनेत्री करीना कपूर खान साल के आखिरी लम्हों को फुर्सत में गुजार रही हैं। इंस्टाग्राम पर अपने परिवार संग साझा की गई तस्वीरों में करीना को आराम फरमाने के मूड में देखा जा सकता है। पति और बेटे के बिना यह साल मेरे लिए पॉसिबल नहीं हो पाता अपने इस पोस्ट में करीना कपूर खान, अपने पति व अभिनेता सैफ अली खान और बेटे तैमूर के साथ बिस्तर पर बैठे-बैठे फोटोग्राफी करती दिखाई पड़ रही हैं। इसके कैप्शन में उन्होंने लिखा है, साल के आखिरी क्षणों को आराम करते हुए बिता रही हूं और साथ ही मैं इन लड़कों को साल 2020 के परफेक्ट तस्वीर खींचने के लिए फोर्स भी कर रही हूं। मेरी जिंदगी के इन दो कीमती इंसानों के बिना यह साल मेरे लिए संभव नहीं हो पाता। दोस्तों, हम एक नई शुरूआत की तरफ आगे बढ़ रहे हैं। सुरक्षित रहिए। हमारी ओर से आपको प्यार और उम्मीद। हम आप सभी से प्यार करते हैं। नया साल मुबारक हो। सैफ और करीना ने साल 2012 में शादी की ...

३१ दिसंबर से लग साक ता है गोवा में भी नाइट कर्फ्यू

Image
  Breaking news live ३१ दिसंबर से लग साक ता है गोवा में भी नाइट कर्फ्यू ३१ दिसंबर से लग साक ता है गोवा में भी नाइट कर्फ्यू पर्यटकों की संख्या में वृद्धि को देखते हुए गोवा में भी लग सकता है नाइट कर्फ्यू गोवा के स्वास्थ्य मंत्री विश्वजीत राणे ने गुरुवार को कहा कि नए साल के दौरान और उसके बाद गोवा में पर्यटकों की बढ़ती संख्या में वृद्धि को देखते हुए सरकार दिल्ली और कर्नाटक की तरह रात का कर्फ्यू लगाने पर विचार कर रही है। राणे ने फेसबुक पर लिखा, (३१ दिसंबर) सीएम से दिल्ली और कर्नाटक की तर्ज पर गोवा में रात का कर्फ्यू लगाने पर बात की। फाइल पहले से ही प्रक्रिया में है। सख्त एसओपी समय की आवश्यकता है क्योंकि गोवा एक पर्यटन स्थल है। गोवा में पिछले कुछ हफ्तों में पर्यटकों की संख्या में वृद्धि देखी गई है, जो राज्य में क्रिसमस के त्यौहारों के उत्सव के दौरान चरम पर था। राज्य के अधिकारी और पर्यटकों की उम्मीद कर रहे हैं। ये वृद्धि आने वाले सप्ताहांत में और बढ़ सकती है। Stay connected with  khaberaajki.com  for daily news updates.

अखिलेश का योगी पर पलटवार कहा अधूरे काम कब होंगे पूरे

Image
  Aaj ki khabre अखिलेश का योगी पर पलटवार कहा अधूरे काम कब होंगे पूरे अखिलेश का योगी पर पलटवार कहा अधूरे काम कब होंगे पूरे समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भदोही में कारपेट एक्सपो मार्ट का मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा लोकार्पण को लेकर तंज कसा है। उन्होंने कहा कि भदोही कार्पेट एक्सपो-मार्ट का तीसरी बार होने वाला लोकार्पण। सरकार बताए बाबतपुर-भदोही मार्ग व बाकी अधूरे काम कब पूरे होंगे। अखिलेश यादव ने गुरूवार को मार्ट की एक तस्वीर पोस्ट करते हुए ट्विटर के माध्यम से लिखा कि, भाजपा सरकार सपा के कामों का दुबारा उद्घाटन-लोकार्पण करते-करते अब तीन बार भी करने लगी है, जैसे भदोही कार्पेट एक्सपो-मार्ट का तीसरी बार होने वाला लोकार्पण। सरकार बताए बाबतपुर-भदोही मार्ग व बाकी अधूरे काम कब पूरे होंगे। भाजपा दिखावटी इवेंट मैनेजमेंट में जनता का पैसा न बर्बाद करे। ज्ञात हो कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गुरुवार को 7़5 एकड़ क्षेत्र में 180 करोड़ रूपये से बने भदोही कालीन एक्सपो मार्ट का शुभारंभ करेंगे। इस बाजार से देश विदेश के खरीददार तथा स्थानीय कालीन निर्माताओं को एक ही छत के नीचे ...

आलिया और रणबीर की फ़ैमली रणथभौर में

Image
  Celebrities news आलिया और रणबीर की फ़ैमली रणथभौर में रणवीर सिंह, दीपिका पादुकोण, रणबीर कपूर, आलिया भट्ट, नीतू कपूर, सोनी राजदान समेत कई सेलेब्स रणथंभौर में नए… बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह, दीपिका पादुकोण, रणबीर कपूर, आलिया भट्ट, नीतू कपूर, सोनी राजदान समेत कई सेलेब्स रणथंभौर में नए साल का जश्न मनाने पहुंच गए हैं। अफवाह ये भी है कि आलिया और रणबीर कपूर इस दौरान सगाई भी कर सकते हैं। सितारे मंगलवार को जयपुर हवाई अड्डे पर उतरे और नए साल के जश्न के लिए सड़क मार्ग से सीधे रणथंभौर पहुंचे। हालांकि, सूत्रों ने पुष्टि की है कि नए साल की पूर्व संध्या मनाने के लिए सितारे रणथंभौर में हैं, इस बात से इनकार नहीं किया गया है कि आलिया और  रणबीर कपूर  अपनी शादी या सगाई की जगह देखने के लिए इन जगहों को एक्सप्लोर कर रहे हैं। हाल ही में एक साक्षात्कार में, रणबीर ने आलिया संग अपने रिश्ते को स्वीकारा था और कहा था कि अगर इस साल महामारी न आई होती तो हम शादी कर लिए होते। उन्होंने कहा कि वह 2021 में शादी करने की उम्मीद कर रहे हैं। Stay connected with  khaberaajki.com  for daily news updates...